पेट में भारीपन क्यों लगता है?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 17:27

दरअसल ये भारीपन, कुछ और नहीं ब्लोटिंग की समस्या (bloating) है। ये असल में पेट की सूजन है जो कि कई कारणों से हो सकती है। इसके पीछे सबसे पहला कारण आपके पेट का बाइल जूस होता है जो कि खाना पचाने का प्रोसेस कर रहा होता है। दूसरा आपके खाने के तरीके और पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों के कारण हो सकता है।

खाना खाने के बाद पेट में भारीपन क्यों होता है :-

1. तेजी से खाना खाने और पानी पीने के कारण (Drinking or eating too quickly)

तेजी से खाना खाने और पानी पीने से, खाना खाने के तुरंत बाद ब्लोटिंग की समस्या हो जाती है। दरअसल, ये पाचक एंजाइन की गड़बड़ियों के कारण होता है। होता ये है कि तेजी से खाना खाने से आप खाने के साथ हवा भी पेट में भर लेते हैं जिससे पाचन अंगों में हवा भर जाती है और इससे खाने के बाद शरीर में सूजन महसूस होती है। साथ ही इस बीच पानी पी लेने से या खाने के बाद पानी पीने से डाइजेस्टिव एंजाइम्स धुल जाते हैं और खाना सही से पच नहीं पाता और यही एसिडिटी का कारण बनती है।

2. कार्बोहाइड्रेट का खराब मेटाबोलिज्म-Poor carbohydrate metabolism

बहुत से लोगों को कार्बोहाइड्रेट को पचाने में कठिनाई होती है। ऐसे में आप गेहूं, चावल , सब्जियों, लैक्टोज और फ्रुक्टोज से भरपूर फूड्स को खाने से भी ब्लोटिंग की समस्या महसूस कर सकते हैं। दरअसल, ये एक प्रकार की शरीर की सेंसिटिविटी है जिसमें शरीर कुछ चीजों को पचाने से सफल नहीं हो पाता और आप सूजन महसूस करते हैं।

3. पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं-Functional digestive disorders

पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं जैसे कि दस्त, कब्ज, मतली, उल्टी, बुखार और इरिटेबल बॉएल सिंड्रोम जैसी बीमारियों में अक्सर खाना सही से नहीं पच पाता है। ऐसे में ये पेट में सूजन का कारण बनता है। इसके अलावा अगर किसी को पाचन तंत्र से जुड़ी कोई बीमारी है जैसे कि अल्सर और आंतों की बीमारियां तो इससे आपको ब्लोटिंग हो सकती है।

4. हाई फैट फूड-High Fat Food

हाई फैट वाले फूड्स को पचाना अक्सर मुश्किल होता है। ऐसे में ज्यादातर लोगों को इसे खाने के बाद गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो जाती है। ये आमतौर पर एसिडिटी के कारण हो सकती है। ऐसे में इन फूड्स का सेवन कम करें और करें भी तो आराम से करें और इसके बाद खूब पानी पिएं।

5. छोटी आंत में बैक्टीरिया ज्यादा बढ़ जाने के कारण -Small intestinal bacterial overgrowth (SIBO)

यह तब होता है जब कोलन से आंत के बैक्टीरिया छोटी आंत में आ जाते हैं। ये पाचन तंत्र के काम काज को प्रभावित करती है और खाना पचाने में मुश्किल हो सकती है। इससे आपको गैस की समस्या हो सकती है। साथ ही इससे शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है। ऐसे में गैस और अपच के कारण आपको ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info